Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखंडराज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने “इंडियन लिस्ट ऑफ रेडियो सिग्नल्स” स्मारिका के पाँचवें...

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने “इंडियन लिस्ट ऑफ रेडियो सिग्नल्स” स्मारिका के पाँचवें संस्करण का संयुक्त रूप से विमोचन किया।

देहरादून 04 दिसम्बर, 2021 (हि. डिस्कवर)

नौ सेना दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौरान राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने “इंडियन लिस्ट ऑफ रेडियो सिग्नल्स” स्मारिका के पाँचवें संस्करण का संयुक्त रूप से विमोचन किया और नौ सेना की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर चीफ हाइड्रोग्राफर (भारत सरकार) वॉइस एडमिरल अधीर अरोड़ा (नौसेना मेडल), ज्वाइंट हाइड्रोग्राफर रियल एडमिरल लोचन सिंह, डीजीपी अशोक कुमार सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES