Saturday, March 21, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिहर की पैड़ी का अविरल गंगा दर्जा बरकार रखा जायेगा-मुख्यमंत्री।

हर की पैड़ी का अविरल गंगा दर्जा बरकार रखा जायेगा-मुख्यमंत्री।

देहरादून 22 नवम्बर, 2020 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में अखाड़ा परिषद् के साथ हरिद्वार कुंभ 2021 की तैयारियों की बैठक होने से पूर्व कहा कि हर की पैड़ी को स्कैप चैनल से मुक्त रखा जायेगा। हर की पैड़ी का अविरल गंगा दर्जा बरकार रखा जायेगा। इसके लिए जल्द नया शासनादेश जारी किया जायेगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि लंबे समय से गंगा सभा एवं जनता द्वारा हरकी पैड़ी क्षेत्र को स्कैप चैनल से मुक्त रखने की मांग की जा रही थी। यह क्षेत्र आस्था एवं विश्वास का प्रतीक भी है। जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES