Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यसचिव ने दिए जनपदों के सरकारी एवं गैर सरकारी हेल्थ केयर वर्कर्स...

मुख्यसचिव ने दिए जनपदों के सरकारी एवं गैर सरकारी हेल्थ केयर वर्कर्स का डाटा अपडेट करने के निर्देश।

देहरादून 26 अक्टूबर, 2020 (हि. डिस्कवर)

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 वैक्सीन से सम्बन्धित टास्क फोर्स की बैठक ली। मुख्य सचिव ने जनपदों को सभी सरकारी एवं गैर सरकारी हेल्थ केयर वर्कर्स का डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को कोविड वैक्सीन सेल बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी एवं गैर सरकारी हेल्थ केयर वर्कर्स का डाटाबेस 28 अक्टूबर तक तैयार कर लिया जाए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि इसके लिए सभी जनपद डिस्ट्रिक्ट लेवल टास्क फोर्स की बैठक शीघ्र आयोजित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि डाटा वैलिडेशन का कार्य अवश्य करवा लिया जाए। मुख्य सचिव ने जनपद स्तर में सीडीओ अथवा एडीएम रैंक के उच्चाधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने के भी निर्देश दिए। डाटा कलेक्शन के कार्य समय से पूर्ण करने हेतु सभी जनपद अधिक से अधिक स्टाफ को शामिल करते हुए निर्धारित समय पर पूर्ण किया जाए।

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने कहा कि सभी जनपद कोविड-19 की रोकथाम के लिए लगातार प्रचार प्रसार करते हुए आमजन को जागरूक करने हेतु लगातार प्रयास जारी रखें। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन होने के कारण बाजारों में विशेष तैयारियां की जानी चाहिए। इसके लिए इंडस्ट्रीज, ट्रेडर्स आदि से बात की गयी है। त्योहारी सीजन को देखते हुए जनपद स्तर पर भी कोविड से बचाव के लिए विशेष प्रयास कर लिए जाएं।

इस अवसर पर सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमिता उप्रेती, मिशन निदेशक सोनिका, निदेशक एन एच एम डॉ सरोज नैथानी, सीएमओ देहरादून डॉ अनूप डिमरी भी उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES