Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडअनावश्यक अधिकारियों और वाहनों के काफिले से नाराज हुए मुख्यमंत्री।

अनावश्यक अधिकारियों और वाहनों के काफिले से नाराज हुए मुख्यमंत्री।

●ज़िला भ्रमण के दौरान अधिकारियों की अनावश्यक भीड़ कम करने के निर्देश।

उधमसिंह नगर (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने काफिले में अनावश्य वाहनों की संख्या और अधिकारियों के अनावश्यक जमावड़े पर सख़्त नाराजगी जताई है। उनके रुख को देखते हुए खुफिया विभाग ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है, जिसमें सख़्त हिदायत दी गई है कि इस बाबत कोई कोताही ना बरती जाए  मुख्यमंत्री की इस नाराजगी को उनके मितव्ययता के निर्देश से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उधम सिंह नगर दौरे पर हैं इस दौरान उनके काफिले में एक दर्जन से ज्यादा अधिकारियों की गाड़ी शामिल हो गई थी। मुख्यमंत्री ने इस घटनाक्रम के बाद तत्काल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन अधिकारियों की आवश्यकता ना हो उन्हें कार्यक्रमों में अनावश्यक ना बुलाया जाए। अधिकारी अपने क्षेत्र में रहकर जनहित और विकास कार्यों पर ध्यान दें। मुख्यमंत्री की इस नाराजगी के बाद आज इंटेलिजेंस ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को पत्र लिखते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक वाहन काफिले में शामिल ना हो।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES