Saturday, August 23, 2025
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने किया एमडीडीए का आकस्मिक निरीक्षण।प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से...

मुख्यमंत्री ने किया एमडीडीए का आकस्मिक निरीक्षण।प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से निस्तारण एवं समाधान के दिये निर्देश।

देहरादून  (हि. डिस्कवर)

  • मुख्यमंत्री ने किया एमडीडीए का आकस्मिक निरीक्षण।
  • नक्शे पास किये जाने तथा वन टाइम सेटलमेंट प्रक्रिया की ली जानकारी।
  • कार्यालय के सभी पटलों का किया निरीक्षण।
  • प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से निस्तारण एवं समाधान के दिये निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एमडीडीए कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कम्प्यूटर कक्ष में बैठकर भवनों आदि के स्वीकृत हेतु प्राप्त नक्शों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री को सचिव एमडीडीए श्री हरवीर सिंह ने अवगत कराया कि कम्प्यूटर में दर्ज 13561 आवेदनों में से 8109 स्वीकृत किये जा चुके हैं, 1106 आवेदन निरस्त किये गये जबकि 4346 पेंडिंग हैं। मुख्यमंत्री ने पेंडिंग नक्शे के आवेदनों का तुरंत निस्तारण के निर्देश देते हुए जीरो पेंडेंसी के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने अकाउंट सेक्सन का भी निरीक्षण किया तथा वन टाइम सेटलमेंट के प्रस्तावों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस प्रकार की 260 पत्रावलियां 4 दिन पहले की हैं। बताया कि ऐसे प्रकरणों के निस्तारण की अवधि 15 दिन निर्धारित है। मुख्यमंत्री ने सचिव एमडीडीए को एमडीडीए के आय और व्यय का पूरा विवरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES