पौड़ी गढ़वाल (हि. डिस्कवर)
पौड़ी से देहरादून आ रही कार यू के/12-0580 पौड़ी से 12 किमी दूर घुड़दौडी के पास 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त कार धनंजय नैथानी उर्फ धन्नी ग्राम-जाख, कफोलस्यूँ पौड़ी गढ़वाल की बताई जा रही है।
कार चालक सुरजीत पुत्र जीवानंद को पौड़ी अस्पताल में डॉक्टर्स द्वारा मृत घोषित किया गया जबकि दुर्घटना में घायल धनंजय नैथानी ग्राम-जाख, सोनी ग्राम- सिलड़ी, सुमन देवी ग्राम-सिलड़ी का पौड़ी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

