Monday, February 16, 2026
Homeउत्तराखंडचमोली में नमामि गंगे के प्रोजेक्ट में करंट फैलने से दस लोगों...

चमोली में नमामि गंगे के प्रोजेक्ट में करंट फैलने से दस लोगों के मरने की आशंका, कई घायल

देखें वीडियो, सीएम धामी ने क्या कहा

चमोली। बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। सीमान्त चमोली में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में हुए धमाके से लगे से 10 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 5 लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक करंट की चपेट में 20 से ज्यादा लोग आए हैं।

गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत बन रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में हुआ है। फिलहाल पूरी घटना की जांच जारी है। सीएम धामी ने घटना पर दुख जताया है और जांच के आदेश भी दे दिये हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। परिजनों ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर आकर खोजबीन की। पता चला कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी विरोधस्वरूप साइट पर पहुंच गए। जब वो सब पहुंचे तो फिर करंट फैल गया। और कई लोगों की करंट लगने से मौत हो गयी। पुलिस चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत की भी करंट लगने से मौत की खबर है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES