Monday, March 23, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिकेंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेडी से भेंट कर तरुण विजय ने किया...

केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेडी से भेंट कर तरुण विजय ने किया केदारनाथ खण्ड को यूनेस्को विश्व विरासत में लाने का आग्रह।

नई दिल्ली (हि. डिस्कवर)।
केंद्रीय संस्कृति , पर्यटन एवं उत्तर-पूर्वांचल विकास मंत्री किशन रेड्डी से पूर्व राज्य सभा सांसद तरुण विजय ने सौजन्य भेंट कर केदारनाथ खंड को यूनेस्को की विश्व धरोहर में लाने का आग्रह किया।
तरुण विजय ने संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी से  उत्तराखंड के तीर्थों एवं पर्यटन स्थलों के विकास हेतु विशेष  ध्यान देने का आग्रह किया, साथ ही  केदारनाथ खंड को समस्त रूप से यूनेस्को विश्व  विरासत में  लाने का बिशेष आग्रह  भी किया और केंद्रीय  संस्कृति मंत्री को केदारनाथ खण्ड सन्दर्भित दस्तावेज व  आवश्यक सामग्री प्रदान की है।
तरुण विजय ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की विकास दृष्टि और संस्कृति के प्रति गहरी  रूचि का भी उल्लेख किया और आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार इस सम्बन्ध अवश्य उचित कार्यवाही करेगी।
उल्लेखनीय है कि केदारनाथ विश्व विरासत के अंतर्गत  प्रदेश सरकार की ओर से एक वृहद दस्तावेज तैयार कर एएसआई  के माध्यम से भेजा जाता है।  इस तरह की  तैयारी हेतु केंद्र सरकार की ओर से संस्तुति बेहद आवश्यक होती है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES