Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedगर्मियों की छुट्टियाँ :- 25 मई से नहीं इस बार 1 जून...

गर्मियों की छुट्टियाँ :- 25 मई से नहीं इस बार 1 जून से 5 जुलाई तक स्कूलों में छुट्टियां

देहरादून । प्रदेश में शिक्षा सत्र 2022-23 के तहत सभी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में एक जून से पांच जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। हर साल गर्मियों की छुट्टियां 25 मई से पड़ती है और एक जुलाई को स्कूल खुलते हैं, लेकिन इस बार अवकाश एक जून से घोषित किया गया है।

जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि सभी विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के तहत 31 मई को कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं की ओर से तंबाकू निषेध संबंधी शपथ ली जानी है। इसलिए ग्रीष्मकालीन अवकाश एक जून से पांच जुलाई तक रहेगा। 31 मई तक सभी विद्यालय विधिवत रूप से संचालित होंगे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES