Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedकार के बोनट पर बैठकर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने ठोका...

कार के बोनट पर बैठकर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने ठोका 25 हजार का चालान

ग्रेटर नोएडा। स्टंटबाज स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार के बोनट पर बैठकर कुछ युवक स्टंट कर रहे हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और इस मामले में कार्रवाई करते हुए गाड़ी नंबर के आधार पर उसका 25000 का चालान भी काट दिया है।

इंस्टाग्राम पर व्यूज और लाइक बढ़ाने के लिए युवा लगातार अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं और स्टंटबाजी करके दूसरे की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। लगातार इस तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें गाडिय़ों पर गलत तरीके से ड्राइविंग करते हुए सोशल मीडिया की रील्स बनाई जा रही हैं। ऐसी ही एक वीडियो ग्रेटर नोएडा में वायरल हो रहा है, जोकि नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर 149 का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में एक गाड़ी के बोनट पर दो युवक सवार हैं,जबकि दो युवक गाड़ी की खिड़कियों से बाहर की तरफ निकले हुए हैं। गाड़ी की खिडक़ी से बाहर निकला हुआ युवक बोनट पर बैठे दोनों युवकों का वीडियो भी बना रहा है। बैकग्राउंड में गाना भी चल रहा है और यह वीडियो एक मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से गाड़ी चला कर बनाया जा रहा है। युवाओं के द्वारा यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया और उसके बाद वायरल हो गया। जिसके बाद लोगों ने भी इस वीडियो को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी नंबर के आधार पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। नोएडा की ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर उसका 25000 का चालान काट दिया है। वहीं नॉलेज पार्क थाना पुलिस नंबर को ट्रेस कर स्टंटबाजों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि स्टंटबाजो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES