Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तराखंडकड़ा संदेश। लोक निर्माण विभाग के एक एई व एक जेई घटिया...

कड़ा संदेश। लोक निर्माण विभाग के एक एई व एक जेई घटिया निर्माण पर सस्पेंड।

देहरादून (हि. डिस्कवर) ।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दुगड्डा लोक निर्माण प्रांतीय खंड में घटिया सड़क निर्माण के मामले में लोनिवि के एई व जेई को सस्पेंड कर दिया है।

सीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एई अजीत सिंह व जेई अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। सीएम ने लोनिवि के एक आलाधिकारी को भी फटकार लगाई है।
बता दें कि एक स्थानीय व्यक्ति ने वीडियो के जरिये नयी नयी बनी सड़क की पोल खोलते हुए सोशल मीडिया पर इसे डाला था। यह वीडियो बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहा था। सामने आया था कि लैंसडौन विधानसभा के तहत दुगड्डा- रथुवा ढाब सड़क मार्ग के मलेखान बैंड के समीप की सड़क के डामरीकरण में गंभीर लापरवाही बरती गई है।

क्या था वीडियो में।

रिखणीखाल ब्लाक के देवेश आदमी ने यह तीन मिनट का वीडियो बनाया है। देवेश शुरू में ही कहता है कि वो जयहरीखाल व रिखणीखाल ब्लाक के बॉर्डर पर खड़े है। वीडियो में सड़क पर बिना काम किये ऊपर से तारकोल डाला हुआ है। यह डामर हाथ से ही उखड़ गए। यह रोड जयहरीखाल विकास खंड के बॉर्डर पर है। वीडियो में सीएम तीरथ रावत, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत व विधायक दलीप रावत का नाम लेकर घटिया डामरीकरण की कहानी सुनाई गई है।

https://www.facebook.com/1602883544/posts/10221887670133229/

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES