देहरादून 7 अप्रैल 2021 (हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय से सरकारी कार्य करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कैंप कार्यालय में पूजा अर्चना कर कामकाज की शुरुआत की।
इस दौरान पूजा में उनके साथ उनके पारिवारिक सदस्य के रूप में उनके भाई एल एस रावत व सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के पिता मनवर सिंह रौतेला दिखाई दिए।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री इससे पूर्व अपने सचिवालय स्थित कार्यालय, अपने सेफ हाउस आवास इत्यादि की भी पूजा करवा चुके हैं।

