Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedयमन की राजधानी में भगदड़ मचने से लगा लाशों का अंबार, 80...

यमन की राजधानी में भगदड़ मचने से लगा लाशों का अंबार, 80 लोगों की मौत 200 से ज्यादा घायल

सना। यमन की राजधानी सना में एक सहायता वितरण केंद्र में भगदड़ मचने से कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई और 220 घायल हो गए। हौथी के नेतृत्व वाले स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-सुबैही ने यह जानकारी दी। हाउथी द्वारा संचालित आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, सना के केंद्र में ओल्ड सिटी में भगदड़ तब हुई जब व्यापारियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब लोग एकत्र हुए।

हौथी-नियंत्रित आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल खालिक अल-अजरी ने बताया कि बीती शाम भगदड़ कुछ व्यापारियों द्वारा मंत्रालय के साथ समन्वय के बिना धन के वितरण के कारण हुई। मुसलमानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक, ईद अल-फितर के के दौरान कुछ लोग गरीबों को दान आदि करते हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES