Sunday, December 14, 2025
Homeउत्तराखंडसीएम धामी की सुरक्षा व्यवस्था में चूक होने पर SSP ने किया...

सीएम धामी की सुरक्षा व्यवस्था में चूक होने पर SSP ने किया इंस्पेक्टर को सस्पेंड

देहरादून। देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी की फ्लीट रास्ता भटक गई। जिस पर इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय एवं शासन की शिकायत पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने यह आदेश कर दिया है। शुक्रवार देर रात दून विवि में मुख्यमंत्री को इगास के कार्यक्रम में बतौर मुख्यमंत्री शामिल होना था।

रिस्पना पुल से नेहरू कॉलोनी थाने की फ्लीट ने रिसीव किया। लेकिन यहां दून विवि चौक पर फ्लीट दूसरे रास्ते पर चली गई और फ्लीट को वापस मोड़ना पड़ा। बताया गया है कि इसी चौक पर फ्लीट दो बार घूम गई। कार्यक्रम में पहुंचने में भी उन्हें देरी हुई। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी को सस्पेंड कर दिया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES