Saturday, July 27, 2024
HomeUncategorizedशादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम

नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम सोने के दाम 61,895 रुपए पर पहुंच गए। इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही है कि सोने के दाम 67 हजार तक जा सकते हैं। इससे पहले इसी साल 4 मई को सोना अपने ऑल टाइम हाई पर था। तब इसकी कीमत 61,646 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। अगर सोने के दाम कम न हुए तो शादियों के इस सीजन में उन लोगों को जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी जिन्होंने जेवरात खरीदने हैं।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। पहले 100 रुपए कीमत बढ़ी लेकिन धीरे-धीरे कीमत पांच सौ तक पहुंच गई। वैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई, लेकिन बाद में चांदी के वायदा भाव नरम पड गए। सोना 2,014.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,012.40 डॉलर था।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT