बागेश्वर 15 अक्टूबर, 2020 (हि. डिस्कवर)
सेवारत एवं पूर्व सैनिको की प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करने के उद्देष्य से जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक मंे जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सेवारत एवं पूर्व सैनिको की जो भी समस्यायें प्राप्त होती हैं उनक पर सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करते हुए तत्काल उनका निराकरण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही न बरती जाय। उन्होने कहा कि सैनिक विपरित परिस्थतियों में देश की सुरक्षा के लिए अपना पूर्ण योगदान देते है इसलिए उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाय।
बैठक में सात प्रकरण प्रस्तुत किये गयें, जिसमें सेवानिवृत सैनिक गोविंद सिंह भण्डारी ग्राम रिखेल, पो0 खाॅकर तहसील द्वारा आवासीय भवन को खतरा बने राज्य सरकार की भूमि पर स्थित सील्वर ओक वृक्ष की पातन करने की मांग की। जिस पर प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया कि वन विकास निगम द्वारा उक्त वृक्ष का पातन कर लिया गया है। इन्द्र सिंह पुत्र गोविंद सिंह ने पुराने सीएमओ कार्यालय मंडलसेरा में पेडों के लिए उचित कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया है, जिस पर प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया कि इस संबंध में छपान का कार्य होना हैं जिसका एक सप्ताह के अंदर कटान का कार्य किया जायेगा। गंगा सिंह ग्राम गुलेर कपकोट पैत्रिक निवास स्थल में भूमि का मुआवजा उपलब्ध कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया हैं जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कपकोट एवं अधि0अभि0 लोनिवि कपकोट को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी बी0एस0शाही, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, काण्डा योगेन्द्र सिंह, गरूड जयवर्द्धन शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जी0एस0 बिष्ट, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी आर0सी0तिवारी, अधि0अभि0 लोनिवि कपकोट संजय पांडे, पीएमजीएसवाई अनील कुमार, कोतवाल डी0आर0वर्मा आदि मौजूद रहे।

