Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedभारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी तीन वनडे और 3 टी20...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी तीन वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज

नईदिल्ली। भारत ने श्रीलंका को टी20 और वनडे सीरीज में हराकर क्लिन स्वीप किया है। इस सीरीज के बाद अब भारत और न्यूलजीलैंड के बीच तीन वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पूरा शेड्यूल भी सामने आ चुका है। साथ ही इस सीरीज के लिए भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम की स्क्वॉड का ऐलान भी हो चुका है।

सबसे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होगा, इस सीरीज का पहला मैच 18 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को रायपुर में होगा। तीसरा और आखिरी मैच 24 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके बाद टी20 सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मैच 27 जनवरी को रांची में होगा, इसके बाद दूसरा मुकाबला 29 जनवरी को लखनऊ में होगा। तीसरा और आखिरी मैच एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच खेलेगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES