कैलाश जोशी के इलाज के लिए मदद की दरकरार
देहरादून (हि. डिस्कवर)
वरिष्ठ पत्रकार साथी एवं खबर फास्ट न्यूज़ चैनल के ब्यूरो चीफ कैलास जोशी ‘अकेला’ की हालत गंभीर बनी हुई है। वह पिछले तीन दिनों से दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
आज वरिष्ठ पत्रकार उत्तराँचल प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री सुरेंद्र डसीला, वर्तमान कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल व वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर सिंह नेगी, अवधेश नौटियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पत्रकार साथी दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और कैलास जोशी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान सभी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
पत्रकार साथियों ने अस्पताल के सीएमएस डॉ. आर.एस. बिष्ट से मुलाकात कर उपचार की स्थिति की जानकारी प्राप्त की और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। सीएमएस ने भरोसा दिलाया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा कैलास जोशी को हर संभव बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
पत्रकार समुदाय ने उम्मीद जताई कि कैलास जोशी जल्द स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय पत्रकारिता में लौटेंगे।वहीं वरिष्ठ पत्रकार साथी पुष्कर नेगी ने सभी साथियों से अपील की की वर्तमान में उनके परिवार के आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए हम सभी को संकट की इस घड़ी में अपने-अपने स्तर से उनके परिवार की मदद करनी चाहिए।
