Monday, March 16, 2026
Homeउत्तराखंडराज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य को नवबर्ष की शुभकामनाएं देने पहुंचे वरिष्ठ...

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य को नवबर्ष की शुभकामनाएं देने पहुंचे वरिष्ठ आईएएस, आईएफएस व आईपीएस अधिकारी।

राजभवन देहरादून 01 जनवरी 2021(हि. डिस्कवर)।

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य शुक्रवार को नववर्ष के अवसर पर राजभवन में वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारियों ने भेंट कर शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतुड़ी, प्रमुख सचिव आन्नदवर्धन, सचिव  रमेश कुमार सुघांशु,  दिलीप जावलकर,  शैलेश बगौली सहित अन्य वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी उपस्थित थे।

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से शुक्रवार को नववर्ष के अवसर पर राजभवन में उत्तराखण्ड औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के कुलपति डा0 अजीत कुमार कर्नाटक, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 देवी प्रसाद त्रिपाठी तथा उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डा0 एन.एस. चौधरी सहित विभिन्न विद्यालयों के कुलपतियों ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी।
पुलिस प्रशासन।

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से  शुक्रवार को नववर्ष के उपलक्ष्य  पर राज्य के वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारियों ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर डी.जी.पी. श्री अशोक कुमार, डी.आई.जी. श्री अमित सिन्हा, श्री संजय गुंज्याल, श्री पी.के. प्रसाद तथा एस.एस.पी. देहरादून श्री योगेन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES