पौड़ी 28 मई 2020 (हि.डिस्कवर)
पौड़ी जनपद के विकासखंड एकेश्वर के गांव सतपाली को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। 75 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एकेश्वर ब्लॉक के सतपाली गांव को कण्टेन्मेंट जोन घोषित कर उन्हें सील करने के आदेश दिये हैं।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पौड़ी जनपद के पाबौ ब्लॉक के पीपली गांव और एकेश्वर ब्लॉक के सतपाली गांव में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले पाए गए है। पीपली गांव में होम क्वारंटाइन में एक युवक की मौत हो गई थी। युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। जबकि सतपाली गांव निवासी एक वृद्धा की भी कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
ज्ञात हो कि महिला इलाज के लिए गुड़गांव गयी थी जहां से विगत 24 मई को होम कोरोनटाइन थी। अब महिला के साथ गुड़गांव से आये उसके पोते को भी आइसोलेट किया गया है। इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है कि इस दौरान महिला गांव में किसी अन्य के सम्पर्क में तो नहीं आई।