Monday, March 16, 2026
Homeउत्तराखंडसतपाल महाराज बोले-ऐतिहासिक है नड्डा जी का उत्तराखण्ड आगमन। उनके नेतृत्व में...

सतपाल महाराज बोले-ऐतिहासिक है नड्डा जी का उत्तराखण्ड आगमन। उनके नेतृत्व में भाजपा फिर सत्ता हासिल करेगी।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व संस्कृति और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड आगमन से पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

महाराज ने कहा कि जेपी नड्डा के पार्टी अध्यक्ष पद पर सुशोभित होने के बाद भाजपा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने कहा कि कहा कि हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी सफलता के साथ-साथ 11 राज्यों की 52 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय श्री जे. पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व का ही प्रतिफल है। श्री महाराज ने कहा कि उनके उत्तराखंड आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में आज जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। निश्चित रूप से जेपी नड्डा का यह उत्तराखंड दौरा ऐतिहासिक होगा और भारतीय जनता पार्टी उनके कुशल नेतृत्व में 2022 में उत्तराखंड में ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आज भाजपा देश में सबसे बड़ी पार्टी है। आज सबसे ज्यादा सांसद और विधायक भाजपा के हैं। कई राज्यों में हमारी सरकारें हैं। अन्य राज्यों में भी जहां हम सत्ता में नहीं हैं वहां भी पार्टी अध्यक्ष नड्डा  के नेतृत्व में भाजपा सत्ता हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि नड्डा जी के पास विशाल संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है। इसलिए आने वाले समय में पार्टी उनके नेतृत्व में और मजबूत होकर उभरेगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES