Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडसन्त निरंकारी मण्डल ने ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मुख्यमंत्री को भेंट किए गए।

सन्त निरंकारी मण्डल ने ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मुख्यमंत्री को भेंट किए गए।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

संत निरंकारी मंडल देहरादून की ओर से आज 40 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भेंट किए गए। इनमें से 20 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स गढ़ी कैंट बोर्ड की ओर से संचालित हॉस्पिटल व अन्य पर्वतीय जिलों में अस्पतालों को भेजे जाएंगे।

बीजापुर हाउस में आयोजित कार्यक्रम में संत निरंकारी मंडल के मसूरी जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह व हेमराज ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स भेंट किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में सभी अस्पतालों में पर्याप्त ऑक्सीजन व अन्य संसाधन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में शहरी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की गति कुछ धीमी हुई है। पर्वतीय जिलों में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव स्तर पर ग्राम समितियां बनाई गई हैं। सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का जोर ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कराने पर है। लोगों को चाहिए कि वे बगैर संकोच टेस्टिंग कराएं। सरकार की ओर से किट भी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि प्राथमिक उपचार घर पर ही मिल सके। वहीं, संत निरंकारी मंडल के जोनल इंचार्ज ने उत्तराखंड में अपने समस्त सत्संग घरों को कोविड सेंटर के रूप में परिवर्तित करने का सहमति पत्र भी मुख्यमंत्री जी को सौंपा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES