Friday, February 20, 2026
HomeUncategorizedशुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे चढक़र 81.08...

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे चढक़र 81.08 पर आया

मुंबई। विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे चढक़र 81.08 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और विदेशी पूंजी की निकासी से स्थानीय मुद्रा प्रभावित हुई और उसमें बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 81.11 पर खुला, फिर और बढ़त के साथ 81.08 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त दर्शाता है।
बृहस्पतिवार को रुपया डॉलर के मुकाबले चार पैसे चढक़र 81.26 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 104.71 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 87.07 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES