Friday, February 13, 2026
Homeउत्तराखंडकर्णप्रयाग ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोली के पास चलती कार पर गिरी...

कर्णप्रयाग ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोली के पास चलती कार पर गिरी चट्टान, दो लोगों के दबे होने की सूचना

कर्णप्रयाग। ग्वालदम हाईवे पर बगोली में शिव मंदिर के पास से गुजर रही एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार के ऊपर चट्टान गिरने से यहां दो लोगों के दबे होने की खबर मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू में जुटी है।

रविवार को एक ओर जहां चमोली के कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर दो लोग हादसे का शिकार हो गए, वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक बच्चे की जान चली गई। कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर कार के ऊपर चट्टान गिरने से दो लोगों के दबने की सूचना है। रेस्क्यू के लिए पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार थराली की ओर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES