Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून से मसूरी जा रही रोड़वेड बस अनियंत्रित होकर आईटीबीपी के पास...

देहरादून से मसूरी जा रही रोड़वेड बस अनियंत्रित होकर आईटीबीपी के पास गिरी खाई में

देहरादून।  उत्तराखंड रोडवेज की बस रविवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में करीब 39 यात्री सवार थे। बस देहरादून से मसूरी की ओर आ रही थी, जब बस अनियंत्रित होकर आईटीबीपी के सड़क से नीचे की सड़क पर गिर गई। बस हादसे के बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई। बता दें कि बस का ब्रेक फेल होने के बाद पैराफिट को तोड़ते हुए बस सड़क से नीचे जा गिरी।

सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौक पर रेस्क्यू के लिए रवाना हुई। ड्राइवर सहित कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। नायब तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान ने बताया कि बस में 39 लोग सवार थे, जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोट आईं हैं जबकि, कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।  घायल यात्रियों को 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।  उन्होंने बताया कि अभी स्थिति साफ नहीं हो पा रही है कि कितने लोगों को चोट लगी है। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES