Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedरोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: बारिश की भेंट चढ़ा वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड लीजेंड्स...

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: बारिश की भेंट चढ़ा वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड लीजेंड्स का मैच

देहरादून। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के तहत देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड लीजेंड्स का मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते आयोजकों ने फैसला लिया । बता दें कि देहरादून राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज लीजेंड्स का मैच होना था, लेकिन लगातार बारिश हो रही थी और अंपायर ग्राउंड पर उतर कर लगातार पिच की कंडीशन को चेक कर रहे थे।

मौमस विभाग का पूर्व अनुमान सही निकाला तो सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के फैन बड़े मायूस होंगे। क्योंकि मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक देहरादून में भारी बारिश की आशंका जताई है। आयोजकों का कहना है कि अगर बारिश की वजह से कोई मैच कैंसिल होता है तो उसे दोबारा नहीं कराया जाएगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES