Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडबद्रीनाथ हाईवे के समीप भारी मात्रा में मलबा आने से पूरी तरह...

बद्रीनाथ हाईवे के समीप भारी मात्रा में मलबा आने से पूरी तरह बंद हुआ मार्ग, यात्रा पर लगी रोक

चमोली। बद्रीनाथ हाईवे रविवार सुबह चमोली बाजार के समीप बाजपुल चाडा पिनौला व टैयापुल के पास भारी मात्रा में मलबा आने से बंद हो गया। जिससे बदरीनाथ धाम की यात्रा अभी रुकी हुई है। इसके चलते यात्रा वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-सेकोट-कोठियालसेन सड़क से की जा रही है। इस सड़क पर बार-बार जाम लग रहा है, जिससे तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता बंद होने से हाईवे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।

केदारनाथ धाम में सुबह घने बादल छाए हुए थे। वहीं, दिन चढ़ने के साथ ही धाम में मौसम खुल गया। जिसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि खराब मौसम को देखते हुए शासन की ओर से 25 से 30 अप्रैल तक केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी। मौसम साफ न होने से शासन ने पंजीकरण पर लगी इस रोक को तीन मई तक बढ़ा दिया है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित निचलते इलाकों में हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं, दोनों धामों की यात्रा सुचारू ढंग से संचालित है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES