Saturday, March 15, 2025
Homeउत्तराखंडअवैध खनन एवं खनन के अवैध परिवहन पर राजस्व विभाग एवं सम्बन्धित...

अवैध खनन एवं खनन के अवैध परिवहन पर राजस्व विभाग एवं सम्बन्धित विभागों की छापेमारी।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री  द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डा.आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशों क्रम तहसील सदर अन्तर्गत उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार  एवं तहसील विकासनगर अन्तर्गत उप जिलाधिकारी विकासनगर सौरभ असवाल द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत 15 मई को  रात्रि को अवैध खनन एवं खनन के अवैध परिवहन पर राजस्व विभाग एवं सम्बन्धित विभागों की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया।

तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत उप जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में आशारोडी पर  टीम द्वारा सुबह 04ः30 बजे तक चैकिंग अभियान चलाया इस दौरान  3 वाहन को सीज किया है, पकडे़ गए वाहनों में 01 वाहन बिना रवन्ना  के तथा 02 वाहन विपरित रूट से आर रहे थे, विपरित रूट वाले वाहनों का रूट लक्सर हरिद्वार से ऋषिकेश था जबकि वाहन लक्सर से वाया सहारनपुर होते हुए आ रहे थे। टीम में जिला खान अधिकारी वीरेंद्र सिंह, आरटीओ तथा संबंधित अधिकारी भी मौजूद है। इसी प्रकार तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत उप जिलाधिकारी विकासनगर सौरभ असवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं खनन विभाग की टीम ने 07 वाहनों को सीज किया गया। टीम द्वारा 02 वाहन लांघा रोड, 3 वाहन धर्मावाला, 02 वाहन नयागांव में पकडे़। पकड़े गये वाहनों  06 वाहन (ट्रक) ओवरलोड तथा 01 वाहन (ट्रक) बिना रवन्ना के पकड़ा गया सभी को सीज कर दिया गया है। पकड़े गए वाहन खनन सामग्री निर्धारित रूप के विपरीत परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को सामग्री सहित सीज करते हुए निर्धारित सामग्री का दुगुना तथा अर्थदण्ड की कार्यवाही गतिमान है।

जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने सभी उप जिलाधिकारियों को अवैध खनन पर त्वरित कार्यवाही करने तथा छापेमारी अभियान को नियिमत चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही अन्य मार्ग जिनसे अवैध खनन के परिवहन होने की सम्भावना है पर भी चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES