Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तराखंडस्थानीय जड़ी-बूटियों, खाद्यान्नों तथा व्यंजनों पर शोध करके उनके संरक्षण तथा प्रचार-प्रसार...

स्थानीय जड़ी-बूटियों, खाद्यान्नों तथा व्यंजनों पर शोध करके उनके संरक्षण तथा प्रचार-प्रसार पर कार्य किया जाना चाहिये : राज्यपाल।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सोमवार को राजभवन में लेखिका डा0 वीना शर्मा ने अपनी पुस्तक ‘‘वेजिटेरियन क्यूजिन फ्रॉम द हिमालयन फुटहिल्स’’ भेंट की। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड की स्थानीय जड़ी-बूटियों, खाद्यान्नों तथा व्यंजनों पर शोध करके उनके संरक्षण तथा प्रचार-प्रसार के लिये कार्य किया जाना चाहिये। युवाओं को स्थानीय व्यंजनों तथा खाद्यान्नों पर आधारित उद्यम हेतु प्रेरित किया जाना चाहिये। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में परम्परागत रूप से खाये जाने वाले स्थानीय व्यंजनों का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों, व्यंजनों, खाद्यान्नों तथा संस्कृति के माध्यम को बढ़ावा देकर ही देवभूमि को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का आत्मनिर्भर भारत का अभियान भी स्थानीयता के संरक्षण पर बल देता है। नई पीढ़ी के लोगों को अधिक से अधिक इसमें रूचि लेनी चाहिये। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को महिला कल्याण व विकास के कार्यों पर विशेष ध्यान देना चाहिये। राज्य की मातृशक्ति यहां के सामाजिक-आर्थिक ढांचे की रीढ़ है।

लेखिका डा. वीना शर्मा की पुस्तक ‘‘वेजिटेरियन क्यूजिन फ्रॉम द हिमालयन फुटहिल्स’’ में उत्तराखण्ड के विभिन्न परम्परागत शाकाहारी व्यंजनों की पाक-विधियों का उल्लेख किया गया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES