Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedराहत भरी खबर- दिल्ली में पहली बार सामने आए कोविड के शून्य...

राहत भरी खबर- दिल्ली में पहली बार सामने आए कोविड के शून्य मामले, खोले गए सभी कंटेनमेंट जोन

दिल्ली। पहली बार दिल्ली में कोविड के शून्य मामले सामने आए हैं। मार्च 2020 में पहला मामला सामने आया था, उसके बाद से दिल्ली में लगातार मामले सामने आ रहे हैं। घटते मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमित केवल 10 मरीज रह गए हैं। वहीं दिल्ली के सभी कंटेनमेंट जोन भी खोले जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को कोरोना के शून्य नए मामले सामने आए, जबकि नौ को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई। राहत की बात है कि कोरोना से किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई। इससे पहले दिल्ली में 15 जनवरी को एक, 14 जनवरी को तीन, 13 जनवरी को छह, 12 जनवरी को पांच और 11 जनवरी को तीन मामले सामने आए थे। दिल्ली में रविवार को 931 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया, जिसमें 0.0 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए।

इस तरह अब तक दिल्ली में 2007313 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 1980781 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 26522 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है। विभाग के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 10 हो गए।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES