Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तराखंडविवेक ओझा द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘समकालीन अन्तराष्ट्रीय सम्बन्ध‘‘ पुस्तक का विमोचन!

विवेक ओझा द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘समकालीन अन्तराष्ट्रीय सम्बन्ध‘‘ पुस्तक का विमोचन!

देहरादून 15 अक्टूबर, 2020 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को सचिवालय में  विवेक ओझा द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘समकालीन अन्तराष्ट्रीय सम्बन्ध‘‘ पुस्तक का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तराष्ट्रीय सम्बन्ध एवं उसके विभिन्न आयामों के साथ ही देश की विदेश नीति से सम्बन्धित सिद्धान्त एवं विश्वव्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण संदर्भो को लेखक द्वारा पुस्तक में समाहित किया है। उन्होंने पुस्तक को विश्वविद्यालय, प्रतियोंगी परिक्षाओं एवं शोधार्थियों के लिये उपयोगी बताते हुए लेखक के प्रयासों की सराहना की।
पुस्तक के लेखक विवेक ओझा ने बताया कि समकालीन अन्तराष्ट्रीय सम्बन्धों के साथ ही विदेश नीति एवं अन्य समसामायिक विषयों का इसमें समावेश किया गया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES