Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedमुफ्त में खाना देने से मना करना पड़ा महंगा, दुकानदार पर खौलता...

मुफ्त में खाना देने से मना करना पड़ा महंगा, दुकानदार पर खौलता तेल डाल बदमाश फरार

इंदौर। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में दुकान संचालक को मुफ्त में खाना देने से मना करना महंगा पड़ गया। दबंगों ने उस पर खोलता तेल डाल दिया। दुकान संचालक का इलाज किया जा रहा है। मामला विजय नगर थाना क्षेत्र की मेघदूत चाट चौपाटी इलाके का है, यहां कुछ बदमाश आए और उन्होंने मुकेश जैन, जो खाने की दुकान संचालित करते हैं, उनसे मुफ्त में खाना देने के साथ पैसों की भी मांग कर दी।

जब उन्होंने रुपए देने से मना किया तो बदमाशों ने खौलता हुआ तेल डाल दिया। बदमाशों द्वारा खोलता हुआ तेल डालने से मुकेश बुरी तरह झुलस गए और आरोपी मौके से फरार हो गए। मुकेश को एंबुलेंस के जरिए एम वाय अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ जारी है। वहीं बताया गया है कि जिन बदमाशों ने मुकेश के साथ मारपीट की है उनके खिलाफ कई मामले दर्ज है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES