Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedलाल सेब बनाम हरा सेब: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के...

लाल सेब बनाम हरा सेब: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर?

अच्छे स्वास्थ्य के लिए सेब का सेवन फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसकी कई किस्में होती हैं। ज्यादातर लोग हरे और लाल सेब को लेकर उलझन में रहते हैं कि इनमें से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर है। अगर आप भी इसी कशमकश में रहते हैं तो आपको बता दें कि दोनों सेबों में ज्यादा अंतर नहीं है। आइए जानते हैं कि लाल सेब और हरे सेब में से कौन सा सबसे ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक है।

हरे सेब में कौनसे पोषक तत्व मौजूद रहते हैं?
हरे सेब स्वाद में खट्टे होते हैं और इनका छिलका मोटा होता है। हरे सेब में लाल सेब की तुलना में विटामिन- ए, विटामिन- बी, विटामिन- सी, विटामिन- ई और विटामिन- के की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है। इसी तरह हरे सेब में लाल सेब की तुलना में अधिक आयरन, पोटैशियम, प्रोटीन भी होता है। इसके अलावा हरे सेब में कार्बोहाइड्रेट की कम मात्रा के साथ शुगर भी कम होती है।

लाल सेब में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

लाल सेब का स्वाद मीठा और रसीला होता है। इसका छिलका पतला, रसीला और लाल होता है। इसके छिलके का लाल रंग एंथोसायनिन नामक विशेष तत्व की उपस्थिति के कारण होता है। लाल सेब में हरे सेब की तुलना में पोषण मूल्य कम होता है और इसमें शुगर की मात्रा भी अधिक होती है। हालांकि, इस सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण की उच्च मात्रा मौजूद होती है।

लाल और हरे सेब में प्रमुख अंतर समेत फायदे
लाल और हरे सेब के छिलके का रंग अलग-अलग होता है और इनका स्वाद भी एक-दूसरे से भिन्न होता है। इनके फायदों की बात करें तो हरे सेब का सेवन वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त, यह सेब पाचन, फेफड़े और किडनी के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। लाल सेब का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार है और इसका सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करने में भी सक्षम है।
लाल और हरे सेब में से स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर कौनसा है?

अब बारी आती है यह उलझन दूर करने की कि लाल और हरे सेब में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर है। हरे सेब के कुछ पौष्टिक तत्व लाल सेब से थोड़े ज्यादा हैं और कैलोरी के मामले में भी लाल सेब से बेहतर है। इसलिए सीमित मात्रा में हरे सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि लाल सेब के सेवन से कोई नुकसान होता है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES