Monday, October 20, 2025
Homeउत्तराखंडशादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई, रिश्ता हुआ...

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई, रिश्ता हुआ तो जान से मारने की दी धमकी

देहरादून। एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इन्हें दिखाकर वह बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि जब युवती का रिश्ता हो गया तो युवक ने मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं युवती को बहन मानने वाले युवक ने भी उसे धोखा दिया। हर बार समझौते की बात कहते हुए वह आरोपी के पास उसे अकेला छोड़ देता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती ने पटेलनगर पुलिस को शिकायत की है।

बताया कि उसके घर पर मेरठ निवासी राहुल का आना-जाना था। उसने शादी की बात कहकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने चोरी से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसका जब उसने विरोध किया तो राहुल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एक दिन युवती अपने मंगेतर के साथ घर जा रही थी। युवक ने दोनों का रास्ता रोक लिया और मंगेतर को जान से मारने की धमकी दी। उसने अश्लील वीडियो भी मंगेतर को दिखा दी। इसके बाद उसने अपने मुंह बोले भाई गौरा को यह सब बातें बताईं। गौरा ने कहा कि वह उनका समझौता करा देगा। एक दिन गौरा ने युवती को राहुल से मिलने के लिए बुलाया।

लेकिन, गौरा वहां नहीं था। केवल राहुल ही मौजूद था। उसने वहां भी जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। एक नहीं बल्कि कई बार गौरा ने इसी तरह धोखा दिया। एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि राहुल और गौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES