Saturday, March 14, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिअयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास। नीतिघाटी में चिपको आंदोलन प्रेणता गौरा देवी...

अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास। नीतिघाटी में चिपको आंदोलन प्रेणता गौरा देवी के गांव का मंदिर जमीदोंज किया गया।

चमोली गढ़वाल 5 अगस्त 2020 (हि. डिस्कवर)।

एक ओर अयोध्या में आज राम मंदिर शिलान्यास के कार्यक्रम में जय श्रीराम के गगनभेदी नारे सुनाई दिए। शाम होते ही राजधानी देहरादून के कई घरों में दीपमालाएं जली, पटाखों की आवाज गूंजती रही वहीं चमोली जनपद के नीति घाटी में आज से ठीक 4 दिन पूर्व चिपको आंदोलन प्रेणता गौरा देवी के गांव का सड़क किनारे पौराणिक  मंदिर ऋषि गंगा पावर कारपोरेशन द्वारा डोजर से जमीदोंज किया गया।

रैणी-सैनी गांव चमोली जनपद के थाना क्षेत्र में पड़ता है। यह मंदिर इस घाटी के लोगों का आस्था का प्रतीक रहा है। यहां की महिला मंगल दल अध्यक्षा मलकी देवी बताती हैं कि यह हमारा पौराणिक देव मंदिर है। आज हमारी आंखों के सामने पुलिस की मौजूदगी में इसे तोड़ दिया गया और हम सभी बस देखते हुए आंसू बहाते रहे। कोई हमारी सुनने को तैयार नहीं है। यह मंदिर व इसके देवता हमारी आस्था के केंद्र थे जो रोग दोषों से हमारी रक्षा करते थे।

ग्राम सभा के प्रधान श्री भवान सिंह राणा। महिला मंगल दल की अध्यक्ष मलकी देवी, गौरा देवी, बाली देवी ने इस मंदिर को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ सरकार से कड़ी से कड़ी कार्रवाई की  मांग की है।

स्वामी दर्शन भारती ने कहा है कि  हिंदू धर्म रक्षकों देवभूमि उत्तराखंड जो कि हिंदू धर्म का उद्दगम एवं आस्था का प्रतीक है। आज यहां पर मंदिरों का तोडा जाना मजारों मस्जिदों का सौंदर्य करण बहुत बडा चिंता का विषय है ।स उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि देवभूमि के लोगों!  एकजूट हो जाओ, अपने पूर्वजों द्वारा त्याग तपस्या पराक्रम से संजोकर जो संस्कृति हमें दे गये उसे आने वाली पीढ़ी के लिए संजोकर रखने की जिम्मेदारी आप हमारी है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES