Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तराखंडराजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे पैनल ने महाविद्यालय...

राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे पैनल ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना।

बड़कोट (उत्तरकाशी) 19 दिसम्बर 2020 (हि. डिस्कवर)।

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल से नामित सदस्यों ने पैनल द्वारा आज बड़कोट स्थित राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण किया। पैनल निरीक्षण में विज्ञान वर्ग के जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित विषय की संबद्धता व कला वर्ग के संस्कृत, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र और भूगोल विषयों की सम्बद्धता के संबंध में पैनल निरीक्षण टीम ने महाविद्यालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की है।

पैनल टीम की संयोजिका प्रोफ़ेसर सविता गैरोला, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी, भौतिक विज्ञान विषय विशेषज्ञ डॉ० आशुतोष त्रिपाठी, रसायन विज्ञान विषय विशेषज्ञ डॉ० एम० एस० पंवार, गणित विषय विशेषज्ञ डॉ अनीता तोमर, जंतु विज्ञान विषय विशेषज्ञ डा० एम० एस० रावत, वनस्पति विज्ञान विषय विशेषज्ञ डॉ० एन० के० शर्मा, संस्कृत विषय विशेषज्ञ डॉ० आर० एस० गंगवार, भूगोल विषय विशेषज्ञ डॉ० संतोष वर्मा गृह विज्ञान विषय विशेषज्ञ डॉ० डिंपल भट्ट एवं सदस्य विश्वविद्यालय निरीक्षण मंडल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बड़कोट द्वारा सभी विभागों के रख-रखाव व विभिन्न कार्यप्रणालियों की बेहद बारीकी से जांच की गई व कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार प्रकट करते हुए महाविद्यालय सम्बन्धी कई विषयो पर विचार-विमर्श भी किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० ए० के ० तिवारी के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० पुष्पांजलि आर्य, डॉ० डी० एस० मेहरा, डॉ० बी० पी० बहुगुणा, डॉ० युवराज शर्मा, डॉ० सीमा बेनीवाल, डॉ विजय बहुगुणा, डॉ० जगदीश चंद्र रस्तोगी, डॉ० बी० एल० थपलियाल, विनय शर्मा, श्रीमती संगीता रावत, डॉ भारती डॉ० अर्चना कुकरेती, समेत महाविद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण टीम के सभी सदस्यों ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया साथ ही पैनल ने  महाविद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना भी की है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES