Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedपुष्पा बनी रूस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म

पुष्पा बनी रूस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म

2021 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कई कीर्तिमान रचे और साल 2021 की सबसे ज्यादा कमाई (करीब 350 करोड़ रुपये) करने वाली फिल्म बन गई। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद फिल्म को प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। हालांकि, अब फिल्म ने न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए।

8 दिसंबर को रूस में रिलीज हुई पुष्पा ने रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया है। फिल्म ने रूसी बॉक्स ऑफिस पर 25 दिनों में एक करोड़ रूबल (करीब 1.4 करोड़ रुपये) की कमाई की है। ऐसे में यह फिल्म रूस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म बन गई, जिसने बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया। पुष्पा में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सीक्वल की शूटिंग जनवरी के तीसरे हफ्ते में शुरू होगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES