Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडअंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित के पिता पर उनके घर के...

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित के पिता पर उनके घर के ही एक नौकर ने लगाया कुकर्म का आरोप, पढ़िए पूरी खबर

हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य पर उनके ही घर के एक नौकर ने कुकर्म करने का आरोप लगाया है, इतना ही नहीं बल्कि नौकर ने विनोद आर्य पर उसका एक्सीडेंट कराने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। नौकर की तहरीर के आधार पर ज्वालापुर पुलिस द्वारा विनोद आर्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बीजेपी नेता विनोद आर्य के एक नौकर ने ज्वालापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि वह पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य के घर पर नौकर है। विनोद आर्य उसे रात को बुलाकर अपनी मालिश करवाते है, साथ ही पैर भी दबवाते है।

हालांकि इस बात को लेकर उसने ज्यादा कुछ बखेड़ा खड़ा नही किया। उसने कहा कि वह उसका कार्य है, तो उसे करने में उसे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन विनोद आर्य उसके साथ अश्लील हरकतें करते है। आधी रात में घर से वापस बुलाकर पैर दबवाते है, और कई दिनों से कुकर्म करने की कोशिश करते है। विरोध करने पर विनोद आर्य ने उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे जब वह अपने घर गया तो आधे रास्ते में कुछ बाइक सवार युवकों ने उस पर जानलेवा हमला किया, जिसमें उसका हाथ टूट गया, और पैर पर भी चोट आई है। इस पर उसने विनोद आर्य पर आरोप लगाया है, कि विनोद आर्य ने ही उन युवकों को उसे जान से मारने की नियत से भेजा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए गहनता से छानबीन शुरु कर दी है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES