Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedपत्नी की हत्या के आरोप से 25 साल बाद हुए बेगुनाह साबित,...

पत्नी की हत्या के आरोप से 25 साल बाद हुए बेगुनाह साबित, 1997 में हुआ था केस दर्ज

प्रयागराज। जिला न्यायालय ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को 25 साल बाद हत्या के आरोप से बरी कर दिया। मृतका के पिता ने पति और सास-ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश भारत सिंह यादव ने सुनाया। विचारण के दौरान बहू की हत्या की आरोपी सास श्यामपत्ती और ससुर पन्नालाल की मौत होने के कारण उनका केस उपशमित कर दिया गया। मामला प्रयागराज जिले के कीडगंज थाना क्षेत्र का है। वर्ष 1997 में पूरामुक्ति थाना क्षेत्र के मनौरी निवासी ताराचंद्र ने अपने दामाद शत्रुधन, सास श्यामपत्ति और ससुर पन्नालाल के खिलाफ अपनी बेटी सुनीता देवी की हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई थी।

ताराचंद्र का कहना था कि शादी के बाद शत्रुधन और उसके माता-पिता सुनीता को मायके से रुपए लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। 12 दिसंबर 1997 की दोपहर उसे बेटी की मौत की खबर मिली। परिजनों के साथ वह बेटी के ससुराल पहुंचे उन्हें बताया गया की बेटी सीढ़ियों से गिर कर मरी है, लेकिन जब उसने बेटी की लाश देखी तो उसके गले पर काले निशान थे। पिता की एफआईआर पर पुलिस ने विवेचना की और मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया। अभियोजन की ओर से सात गवाहों को परिक्षित करवाया गया, जिसमे सुनील कुमार केशरवानी और राम बहादुर गुप्ता पक्षद्रोही हो गए।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES