Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य स्थापना दिवस पर आ सकते हैं उत्तराखंड, जानिए...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य स्थापना दिवस पर आ सकते हैं उत्तराखंड, जानिए 09 नवंबर को क्या होगा खास।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नौ नवंबर को देहरादून आ सकते हैं। विधानसभा चुनावों से पहले माहौल बनाने के लिए यह प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने इसकी पुष्टि की है। उनियाल ने बताया कि सरकार की तरफ से इसके प्रयास किए जा रहे हैं। इस बारे में पीएमओ को पत्र भेजा जाएगा। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड को लेकर विशेष लगाव रहा है। पीएम रहते वे अब तक चार बार केदारनाथ आ चुके हैं। पीएमओ से यदि मोदी के दौरे को हरी झंडी मिली तो स्थापना दिवस बड़े स्वरूप में मनाया जा सकता है और वे इसमें शरीक होने वाले पहले प्रधानमंत्री भी हो सकते हैं।

सरकार और भाजपा संगठन दोनों विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में अपने पक्ष में माहौल बनाने को जुट गए हैं। मोदी के अब तक के कार्यकाल में उत्तराखंड को तमाम सौगातें मिली हैं, लिहाजा स्थापना दिवस पर उन्हें आमंत्रित कर इन सौगातों को एक बार फिर भुनाने की कोशिश की जाएगी। रामनगर में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में पीएम मोदी का उत्तराखंड का एक कार्यक्रम तय किया गया है, जिसमें वे पन्ना प्रमुखों से सीधा संवाद करेंगे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES