Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडराज्यपाल ने दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएँ दी।

राज्यपाल ने दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएँ दी।

राजभवन देहरादून 23 अक्टूबर, 2020 (हि. डिस्कवर)
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने प्रदेशवासियों के खुशहाली एवं समृद्धि के लिए माँ दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह पर्व हम सभी को दृढ़ता के साथ सच्चाई के मार्ग पर चलने एवं अपने जीवन से बुराइयों का समूल नाश करने की प्रेरणा देता है।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि यह पर्व मातृ शक्ति के सम्मान से जुड़ा है, जिसमें कन्यापूजन का विशेष महत्व होता है। आज बालिकाएँ प्रत्येक क्षेत्र में सफलता अर्जित कर रही हैं और अपने घर, परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं। इस पर्व के अवसर पर हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ ही उनकी शिक्षा और सशक्तिकरण हेतु संकल्प लेना चाहिए।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES