देहरादून (हि. डिस्कवर)।
राजग अर्थात (National Democratic Alliance) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड पहुंची हैं। राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे देहरादून पहुंचीं और उसके फौरन बाद कचहरी स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर बलिदानी आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने जा पहुंची। इस दौरान मुर्मू के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजसभा सदस्य अनिल बलूनी आदि मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड के भाजपा विधायकों और सांसदों के साथ मुख्यमंत्री आवास में बैठक करेंगी। ततपश्चात वह अपने चुनावी दौरे को मध्यनजर रखते हुए दोपहर में ही बंगाल के लिए रवाना हो जाएंगी।
सुबह 10 बजे ही अपने उत्तराखंड दौरे पर मुर्मू जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची गयी थी जहां उनका जनजाति सांस्कृतिक टीम की ओर से बतौर राष्ट्रपति उम्मीदवार का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित पार्टी सांसद और संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद देहरादून पहुंचकर वह सीधे कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल गई और शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुर्मू मुख्यमंत्री आवास पहुंची, जहां पारंपरिक वाद्य यंत्रों और लोकनृत्यों के साथ उनका स्वागत किया गया।मुर्मू यहां पर बीजेपी के विधायकों और सांसदों के साथ अपने समर्थन के लिए बैठक कर रही हैं।