Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedमहाराष्ट्र में फिर सियासी भूचाल, शरद पवार के हाथ से फिसल रही...

महाराष्ट्र में फिर सियासी भूचाल, शरद पवार के हाथ से फिसल रही एनसीपी- भतीजे अजित संग 40 विधायक छोड़ सकते हैं साथ

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सियासी भूचाल आ रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार के बीच दूरियां एक बार फिर लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक एनसीपी के 53 एमएलए में से 40 एमएलए अजीत पवार के साथ हैं। एनसीपी के सीनियर नेता अजित पवार को लेकर कहा जा रहा है कि वह अपने चाचा और पार्टी मुखिया शरद पवार से बगावत करके भाजपा के साथ जा सकते हैं। शरद पवार ने ऐसे सवालों पर सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन भाजपा के साथ जाने को आत्महत्या करने जैसा बताया है।

कहा जा रहा है कि शरद पवार डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं और पार्टी के नेताओं को साध रहे हैं। लेकिन उनकी कवायद बेकार होती दिख रही है। एनसीपी नेता अजीत पवार के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच यह बात सामने आ रही है कि अजित एक बार फिर बीजेपी-शिंदे के साथ मिलकर समर्थन जुटा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि लगभग 40 विधायक अजित पवार के समर्थन में हैं। इन लोगों की ओर से अजित पवार को भाजपा के साथ जाने के लिए हरी झंडी दी गई है।

इन नेताओं में प्रफुल्ल पटेल भी शामिल हैं, वहीं प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने इसका विरोध किया है। इससे पहले सोमवार को एनसीपी विधायक अन्ना बंसोडे और माणिकराव कोकाटे ने कह दिया था कि वह अजित पवार के साथ रहेंगे, भले ही वह किसी के भी साथ जाने का फैसला लें। साफ है कि शरद पवार भले ही पार्टी को साधने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब एनसीपी उनके हाथ से फिसलती दिख रही है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES