Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तराखंडज्वालापुर की पॉश सोसायटी जूर्स कंट्री में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे...

ज्वालापुर की पॉश सोसायटी जूर्स कंट्री में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का किया पुलिस ने भंडाफोड़

हरिद्वार।  ज्वालापुर की पॉश सोसायटी जूर्स कंट्री में पुलिस ने छापा मारकर जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। फ्लैट से दो दलालों और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली गई बंगाल की तीन महिलाओं को छुड़वाया गया है।

मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं। पांचों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उन्हें जेल भेजने की तैयारी चल रही है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि जूस कंट्री के फ्लैट में कुछ किरायेदारों की ओर से गैरकानूनी गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थी। मुखबिर से सटीक सूचना मिलने के बाद देर रात फ्लैट नंबर 515 में छापा मारा गया।

दलालों ने अपने नाम शुभाकर दत्त पुत्र कन्हाई दत्त निवासी ओल्ड जनकपुरी उत्तमनगर दिल्ली और अरूण कुमार पुत्र राजकुमार निवासी श्यामनगर पिनकल बंगाल और ग्राहकों ने अपने नाम अनुज कुमार निवासी ग्राम फतवा कोतवाली लक्सर, योगेश निवासी नसीरपुर कला बादशाहपुर, अभिषेक निवासी साहपुर टांडा मजादा थाना लस्कर हरिद्वार बताए। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES