Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस...

उत्तराखंड को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून।  उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती को जान से मारने की धमकी देने और उत्तराखंड में बम धमाके की धमकी देकर दहशत फैलाने के आरोपित को नगर कोतवाली की पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शहर कोतवाल विद्या भूषण नेगी के अनुसार, स्वामी दर्शन भारती ने 16 जून को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी कि एक जून को उन्हें फेसबुक के माध्मम से कई संदेश आए। जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने हिंदू देवी-देवताओं और हिंदू धर्म के संबंध में आपत्तिजनक बातें कहीं और उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद छह जून को भी इसी व्यक्ति ने फोन पर करके देवी-देवताओं व हिंदू धर्म के प्रति अशोभनीय बातें कहीं।

आरोपित ने कहा कि वह अफगानिस्तान से तालिब बात कर रहा है। वह उत्तराखंड को बम से धमाकों से दहला देगा। इसके बाद आरोपित ने फोन करके किसी बड़े त्योहार पर बम धमाका करने की बात कही। इंस्पेक्टर नेगी ने बताया कि प्रकरण गंभीर होने के चलते अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

साथ ही आरोपित के मोबाइल नंबर की जांच शुरू की गई। जांच में आरोपित की लोकेशन गुजरात में मिली। धारा चौकी के इंचार्ज मिथुन कुमार को आरोपित की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया, जहां पुलिस टीम ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया।

आरोपित की पहचान आसिफ निवासी बुककर फलिया, जिला जूनागढ़, गुजरात के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि स्वामी दर्शन भारती ने किसी मस्जिद के बारे में फेसबुक पर पोस्ट की थी, जिससे वह गुस्से में आ गया और धमकी देनी शुरू कर दी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES