Sunday, March 22, 2026
Homeदेश-प्रदेशपीएम मोदी ने की देहरादून के टैक्सी चालक से बात, वन नेशन...

पीएम मोदी ने की देहरादून के टैक्सी चालक से बात, वन नेशन वन राशन कार्ड पर हुआ संवाद।

नई दिल्ली (हि. डिस्कवर)।

डिजिटल इंडिया अभियान के 6 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश भर के लाभार्थियों के साथ संवाद किया। इस क्रम में  प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देहरादून के हरिराम से बात की। हरिराम हरदोई के निवासी हैं और देहरादून में रहकर टैक्सी चलाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिराम से वन नेशन वन राशन कार्ड पर संवाद किया। हरिराम के पास हरदोई का राशन कार्ड है और वह देहरादून में राशन लेते हैं। इसके अलावा हरिराम भीम एप पर अपनी टैक्सी का भुगतान लेते हैं। इसी संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिराम से संवाद किया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES