Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedपीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ को यू- ट्यूब...

पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ को यू- ट्यूब पर मिली जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उनके बेटे पर यू-ट्यूब चैनल पर एक संदेश प्रसारित कर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी जान से मारने की धमकी दी गई है।

दोनों मामलों में यूपी-112 के ऑपरेशन कमांडर सहेंद्र कुमार ने अलग-अलग मुकदमा दर्ज कराया है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, पीएम, गृहमंत्री व उनके बेटे को धमकी आठ सितंबर को दी गई।

इसकी शिकायत रोशन गुप्ता ने एक चैनल के लिंक को यूपी-112 के कंट्रोल रूम के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भेजकर की। बताया कि कल्कि वाणी नाम के यू-टयूब चैनल पर यह आपत्तिजनक टिप्पणी प्रसारित की गई।

वहीं, 22 अगस्त को इसी तरह एक व्यक्ति ने मेरठ के शिक्षा विभाग से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी की और धमकी दी। मामले की शिकायत कंट्रोल रूम में की गई थी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES