Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडचौबट्टाखाल क्षेत्र के गांवों में गुलदार की धमक से दहशत में लोग

चौबट्टाखाल क्षेत्र के गांवों में गुलदार की धमक से दहशत में लोग

कोटद्वार। चौबट्टाखाल क्षेत्र के गांवों में गुलदार की धमक कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुलदारों के झुंड में दिखाई देने से ग्रामीण खौफजदा हैं। तहसील मुख्यालय की नजदीकी ग्राम सभा कुई में सुबह के समय लोगों को पांच गुलदार झुंड में दिखाई दिए। ग्रामीण उमेश चंद्र सुंद्रियाल, वीरेंद्र सुंद्रियाल,आशाराम व उषा देवी ने बताया कि बुधवार सुबह के समय उन्हें चौबट्टाखाल- कुई- दाथा मोटर मार्ग पर पांच गुलदार झुंड में विचरण करते दिखाई दिए जो उनके शोर मचाने पर भी नहीं भागे।

सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गुलदारों की दहशत के कारण ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है साथ ही स्कूली बच्चों को भी खतरा बना हुआ है। पूर्व में भी गुलदार के दिखाई देने व गुलदार के लोगों पर झपटने की घटनाओं के बाद भी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने विभाग से क्षेत्र में शीघ्र पिंजरा लगाने और कर्मचारियों की गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES