Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में एक अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद, किसानों के...

उत्तराखंड में एक अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद, किसानों के घरों के नजदीक बनाए जाएंगे केंद्र

देहरादून। उत्तराखंड में एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए किसानों के घर के नजदीक ही खरीद सेंटर बनाए जाएंगे। इसके अलावा गढ़वाल मंडल में मिलेट मिशन योजना के लिए गोदाम और कार्यालय खोला जाएगा। कुमाऊं में हल्दुचौड़ में एक फन वैली वॉटर पार्क बनाने की संभावनाओं पर विचार किया गया। उत्तराखंड सहकारी संघ (यूसीएफ) की बोर्ड बैठक में तमाम फैसले लिए गए। चेयरमैन मातबर सिंह रावत की अध्यक्षता में यूसीएफ सदन में आयोजित हुई बैठक में 12 जिलों के सदस्यों और प्रबंध निदेशकों ने भाग लिया। चेयरमैन रावत ने धान खरीद के लिए एक अक्तूबर से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गढ़वाल में मिलेट मिशन योजना के लिए गोदाम और कार्यालय एक अक्तूबर तक खुल जाएगा।

इसके बाद कमाऊं में भी कार्यालय और गोदाम खोला जाएगा। पहाड़ के दूरदराज के किसानों से मंडवा, झंगोरा, सोयाबीन, राजमा व अन्य सभी उत्पाद खरीदने के लिए उत्तराखंड सहकारी संघ ने क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी पारित किया। उन्होंने बताया कि किसानों को घर पर ही उनकी उपज का मूल्य दिया जाएगा। राज्य सहकारी संघ स्वयं इस उपज की ब्रांडिंग कर बेचने का कार्य करेगा।

इसके अलावा हल्दुचौड़ स्थित रिक्त भूमि पर एक फन वैली वॉटर पार्क बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसको लेकर पहले बोर्ड सदस्यों की टीम किसी निजी वाटर पार्क का निरीक्षण कर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद सरकार से भी वित्तीय सहायता के लिए प्रयासकिए जाएंगे। इसके साथ ही चेयरमैन ने निर्देश दिए गए कि अगले माह 30 सितंबर से पहले (एजीएम) वार्षिक निकाय बैठक संपन्न कर ली जाए, इसको लेकर बोर्ड की ओर से भी सहमति दी गई।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES