Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडसत्यापन अभियान में 20 मेडिकल स्टोर पर नहीं मिले संचालक

सत्यापन अभियान में 20 मेडिकल स्टोर पर नहीं मिले संचालक

रुड़की। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर मेडिकल स्टोरों पर फिर सत्यापन अभियान चलाया। 20 स्टोरों पर लाइसेंस धारक मौजूद नहीं मिले। साथ ही एक मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चलता पाया गया, जिन्हें पुलिस ने तुरंत बंद करा दिया गया है।

पुलिस की ओर से गुरुवार को भी मेडिकल स्टोर संचालकों का सत्यापन अभियान चलाया गया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गई। इन टीमों ने क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए सत्यापन अभियान चलाया। सत्यापन अभियान को देखते हुए मेडिकल संचालकों में अफरा-तफरी मची रही। बाद में पुलिस की टीम के वापस लौटने पर ही मेडिकल संचालकों ने राहत की सांस ली।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES